हैप्पी बर्थडे प्रियंका

ग्लैमरस एक्ट्रेस

PR

18 जुलाई को 28 वर्ष की हो रही प्रियंका चोपड़ा की गिनती इस समय चोटी की नायिकाओं में होती हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने स्टारडम की सी‍ढ़ी तेजी से चढ़ी है। ‘दोस्ताना’ , ‘फैशन’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्में देकर उन्होंने आलोचकों का मुँह बंद किया है। ग्लैमरस होने के साथ-साथ वे बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। यह कॉम्बिनेशन कम एक्ट्रेस में ही पाया जाता है।


प्रियंका एक, दीवाने अनेक

PR

निजी जीवन की बात की जाए तो प्रियंका के प्रेम-प्रसंगों की लगातार चर्चा होती रही है। हरमन बावेजा के साथ उनका संबंध टूटा। फिर शाहिद के साथ उनका नाम जोड़ा गया। बीच में गेरॉर्ड बटलर से भी उनके प्रेम-प्रसंगों की चर्चा होती रही। हालाँकि प्रियंका का कहना है कि उनकी प्राथमिकता अभिनय ही है और प्यार के लिए उनके पास समय नहीं है।


प्रियंका की विशेषताएँ

PR

कई असफल फिल्म देने के बावजूद प्रियंका को काम इसलिए मिलता रहा है क्योंकि वे व्यावसायिक, अनुशासित, पाबंद और मेहनती कलाकार हैं। उन्होंने सेट पर कभी नखरे नहीं दिखाए और निर्माता का नुकसान न होने पाए, इसका हमेशा खयाल रखा। अपने पापा के बीमार होने के बावजूद उन्होंने कभी शूटिंग नहीं छोड़ी। लगातार शूटिंग करने से वे सेट पर बेहोश भी हो गई थीं। काम के प्रति इस लगन ने ही उन्हें निर्माताओं के बीच लोकप्रिय कर रखा है।


ऊँचाइयों की ओर

PR

एक और जहाँ वे शाहरुख, सलमान जैसे सीनियर कलाकारों के साथ फिल्म करती हैं तो दूसरी ओर रणबीर कपूर जैसे युवा अभिनेता के साथ भी फिल्म कर रही हैं। ‘सात खून माफ’, ‘अंजाना अंजानी’ और ‘डॉन 2’ उनकी आने वाली फिल्में हैं। इन फिल्मों के जरिये वे अपने अभिनय को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगी, ऐसी उम्मीद की जा सकती हैं। प्रियंका को जन्मदिन की बधाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें