गंगासागर स्नान के लिए पुरुलिया से जा रहे साधुओं की पिटाई

शनिवार, 13 जनवरी 2024 (12:15 IST)
13 January updates : इंडिया गठबंधन की बैठक, अयोध्या राम मंदिर, गंगासागर स्नान के लिए पुरुलिया से जा रहे साधुओं की पिटाई समेत इन खबरों पर शनिवार, 13 जनवरी को रहेगी सबकी नजर। 


12:23 PM, 13th Jan
पुरुलिया में पालघर जैसी बर्बरता, 3 साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग
मकर संक्राति पर स्नान के लिए गंगासागर जा रहे 3 साधुओं की पश्चिम बंगाल में कुछ लोगों ने निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस घटना की तुलना महाराष्‍ट्र के पालघर में हुई बर्बरता से की जा रही है।
ALSO READ: पुरुलिया में पालघर जैसी बर्बरता, गंगासागर जा रहे 3 साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग


12:23 PM, 13th Jan
विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की डिजिटल बैठक जारी। गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने और संयोजक नियुक्त करने को लेकर चर्चा। बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता बनर्जी।

12:21 PM, 13th Jan
Ayodhya Ram Mandir
ayodhya ram mandir news : पूरा देश राममय हो गया है, क्योंकि 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। भगवान के अभिषेक की तैयारी चल रही है। अवध नरेश श्रीराम का अभिषेक अलवर के शुद्ध शहद से किया जायेगा।
ALSO READ: सरिस्का सेंचुरी में तैयार शहद से होगा भगवान श्री राम का अभिषेक

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी