पूर्वी दिल्ली में भीषण आग में 50 झुग्गियां जलकर खाक

शनिवार, 23 जनवरी 2021 (16:10 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डेयरी फॉर्म क्षेत्र में शनिवार को लगी भीषण आग में 50 से अधिक झुग्गियां जल गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: Live Updates : पराक्रम दिवस पर पीएम मोदी ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि
दमकल अधिकारियों को दोपहर करीब 1.41 बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली जिसके बाद 17 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग में लगभग 50 से 60 झुग्गियां जल गईं। करीब 2.50 बजे आग पर काबू पा लिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी