गांधी परिवार में पहुंचा कोरोना संक्रमण, प्रियंका ने खुद को आइसोलेट किया

सोमवार, 3 जनवरी 2022 (19:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का संक्रमण गांधी परिवार में भी पहुंच गया है। इसकी जानकारी स्वयं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्‍वीट के जरिए दी है। 
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्‍वीट कर कहा है कि मेरे परिवार का एक सदस्य और मेरे स्टाफ के एक व्यक्ति रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। हालांकि परिवार के किस सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। 
प्रियंका ने कहा कि मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद एक बार फिर मैं अपनी कोरोना जांच कराऊंगी। प्रियंका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार लोगों से मिल रही हैं। 
ALSO READ: दिल्ली में 28 फीसदी बढ़े Corona केस, 24 घंटे में आए 4000 से ज्यादा मामले
उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी समेत उनके अन्य परिवार के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी