46 साल के कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की हार्टअटैक से मौत, जिम में आया था अटैक

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (15:19 IST)
बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें जिम में अटैक आया था। 
 
दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे पुनीत 46 वर्ष के थे। प्रशंसकों के बीच वह 'अप्पू' नाम से मशहूर थे। उन्होंने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी।
 
उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है। पुनीत के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक में डूब गई। राज्य के सभी सिनेमाघर बंद कर दिए गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी