अमित शाह ने हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं, भारतीय भाषाओं को लेकर की यह अपील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 14 सितम्बर 2025 (16:03 IST)
Amit Shah's statement on Hindi Diwas : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करने और एक आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी व विकसित देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी दिवस के अवसर पर एक संदेश में कहा, हमारा देश मूलतः एक भाषा-प्रधान देश है। हमारी भाषाएं सदियों संस्कृति, इतिहास, परंपराओं, ज्ञान, विज्ञान, दर्शन और अध्यात्म को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम रही हैं। गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि भाषाएं एक-दूसरे की साथी बनकर और एकता के सूत्र में बंधकर एकसाथ आगे बढ़ रही हैं।
 
शाह ने कहा कि हिमालय की ऊंचाइयों से लेकर दक्षिण के विशाल समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर बीहड़ जंगलों और गांव की चौपालों तक, भाषाओं ने हर परिस्थिति में मनुष्य को संगठित रहने और संवाद एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से एकजुट होकर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया है।
ALSO READ: महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR
उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उन्होंने हर वर्ग और समुदाय को अभिव्यक्ति का अवसर दिया है। उन्होंने हिंदी दिवस के अवसर पर एक संदेश में कहा, हमारा देश मूलतः एक भाषा-प्रधान देश है। हमारी भाषाएं सदियों संस्कृति, इतिहास, परंपराओं, ज्ञान, विज्ञान, दर्शन और अध्यात्म को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम रही हैं।
ALSO READ: असम की सभा में बोले अमित शाह, राज्य का नेतृत्व ऐसे लोग नहीं कर सकते जो बार-बार पाकिस्तान जाते हों
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि भाषाएं एक-दूसरे की साथी बनकर और एकता के सूत्र में बंधकर एकसाथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, हिंदी दिवस के इस अवसर पर आइए हम हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करें और एक आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और विकसित भारत की ओर आगे बढ़ें।(इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी