चुनाव के बाद ममता भी बोलेंगी जय श्रीराम, बंगाल में अमित शाह

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (13:26 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कूच‍ बिहार में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मई के बाद ममता बनर्जी भी सरकारी योजनाओं को नहीं रोक पाएंगी। इतना ही नहीं जय श्रीराम का नारा भी लगाएंगी।
 
उल्लेखनीय है कि शाह ने गुरुवार को परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह यात्रा सोनार बांग्ला की यात्रा है, बंगाल में बदलाव की यात्रा है, किसानों की दशा सुधारने की यात्रा है। 
 
उन्होंने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी को गुंडे चुनाव जितवाते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद ममता किसी भी जनकल्याणकारी योजना को नहीं रोक पाएंगी। भाजपा की सरकार बनते ही राज्य में आयुष्मान योजना लागू होगी। हर गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 
 
शाह ने ममता पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता सरकार भतीजा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह परिवर्तन यात्रा मुख्‍यमंत्री बदलने के नहीं बल्कि राज्य में बदलाव के लिए है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि ममता दीदी को जय श्रीराम का नारा गुनाह लगता है। यह नारा बंगाल में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी