Amaranth Yatra : जम्मू से 5649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, 1.85 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

सोमवार, 18 जुलाई 2022 (16:52 IST)
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 5649 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए सोमवार को सुबह रवाना हुआ।अभी तक 1.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 198 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,558 तीर्थयात्री 85 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए।

इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,091 तीर्थयात्रियों को लेकर 113 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
Koo App

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी