दिल्ली में 10 अप्रैल साल का सबसे गर्म दिन, जानिए कितना रहा तापमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (00:09 IST)
April 10 is the hottest day of the year in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस साल अब तक शहर का सबसे अधिक तापमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3 डिग्री कम था।
ALSO READ: WMO ने दी चेतावनी, इस साल तापमान का बढ़ना जारी रहेगा लेकिन भारत में बरसात जोरदार होगी
न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान नौ मार्च को 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम था।
 
इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद : क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस सप्ताह तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
ALSO READ: 2024 का मार्च महीना रहा सर्वाधिक गर्म, 12 महीने का औसत तापमान पहुंचा नई ऊंचाई पर
मौसम विभाग कार्यालय ने दिल्ली में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी