आर्ट ऑफ लिविंग में महाशिवरात्रि पर्व

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (19:00 IST)
बेंगलुरु। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इस वर्ष धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आर्ट ऑफ लिविंग आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। 
इस वर्ष इस आयोजन में 100 देशों के 1 लाख लोग शामिल होंगे। सैकड़ों वैदिक ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक मंत्रों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।
इस आयोजन में श्रीश्री शिव भजनों की प्रस्तुति भी देंगे। श्रीश्री के मुताबिक हजारों वर्षों से मानव शिव तत्व का पूजन कर रहा है। महाशिवरात्रि शिव तत्व को समझने और पूजन का एक बड़ा पर्व है।  24 और 25 फरवरी को होने वाले इस इस पूरे आयोजन का प्रसारण वेबकास्ट पर भी किया जाएगा।  

वेबदुनिया पर पढ़ें