अशोक गहलोत ने कहा, वंशवाद से ही कांग्रेस एकजुट है

शनिवार, 26 मई 2018 (18:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने वंशवाद को लेकर पार्टी पर किए जा रहे हमलों पर कहा कि वंशवाद से कांग्रेस में एकजुटता बनी रहती है तो इससे भारतीय जनता पार्टी को क्या तकलीफ है। कांग्रेस पर यह आरोप लगता रहा है कि वह वंशवाद पर टिकी हुई है और वह नेतृत्व के लिए नेहरू-गांधी परिवार पर निर्भर है। भारतीय जनता पार्टी इसे बार बार मुद्दा बनकार कांग्रेस को घेरने का प्रयास करती है।

गहलोत ने मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाने वालों को मालूम होना चाहिए कि 28 साल तक इस परिवार का कोई सदस्य प्रधानमंत्री या मंत्री पद पर नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि वंशवाद कुछ नहीं है। कांग्रेस सोचती है कि परिवार का नेतृत्व रहेगा तो कांग्रेस एकजुट रहेगी। इसमें तकलीफ क्या है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा सच नहीं बोलती है। उसके आंकड़े भी सच नहीं होते हैं। भाजपा सरकार आंकड़ों की सच्चाई सामने नहीं आने देती है। भाजपा जुमलों पर ही काम करती है जमीन में कुछ नहीं करती है। भाजपा सरकार 2019 तक है लेकिन वे बात 2022 तक की कर रहे हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी