देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना
दरअसल यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टमकूी शुरुआत का था। इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से आपदा, आपातकालीन स्थिति तथा जनसुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे नागरिकों के मोबाइल फोन पर त्वरित रूप से प्रेषित की जा सकेंगी।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सेवा का शुभारंभ किया। आज देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम प्रणाली का सफल परीक्षण भी किया गया। परीक्षण के दौरान नागरिकों के मोबाइल फोन पर बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रदर्शित हुआ। यह पहल भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं, गंभीर मौसम परिस्थितियों तथा अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित और प्रभावी सूचना प्रसारण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।