Chandrayaan-3 ने पार किया बड़ा पड़ाव, ISRO ने दिया अपडेट, कहा- अब मंगल है महत्वपूर्ण

सोमवार, 17 जुलाई 2023 (17:36 IST)
बेंगलुरु। Chandrayaan-3 update : चन्द्रयान 3 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इसरो (ISRO) ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चंद्रयान-3 अब पृथ्वी से 41,603 किलोमीटर x226 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की कक्षा में मौजूद है। इसरो ने कहा कि अब मंगलवार का दिन चंद्रयान- 3 के लिए अहम है। चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
इसरो ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर X (गुणा) 226 किलोमीटर की कक्षा में है। उसने कहा कि अगला चरण मंगलवार दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच प्रस्तावित है।
साउथ पोल पर करेगा लैंड : चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की रिचर्स करेंगे। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर कैसे भूकंप आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।
 
23 को करेगा लैंड : स्पेसक्राफ्ट 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा। 5 तारीख को चंद्रमा की ग्रैविटी स्पेसक्राफ्ट को कैप्चर करेगी। 23 तारीख को ये चंद्रमा पर लैंड करेगा। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी