Pushkar Singh Dhami met Finance Minister Sitharaman : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। CM धामी ने केंद्र सरकार से राज्य के बुनियादी ढांचे जैसे जल संसाधन प्रबंधन ऊर्जा व सार्वजनिक सेवा डिलीवरी व्यवस्था के लिए 7628 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति मांगी है।
खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार से राज्य के बुनियादी ढांचे जैसे जल संसाधन प्रबंधन ऊर्जा व सार्वजनिक सेवा डिलीवरी व्यवस्था के लिए 7628 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति मांगी है।
इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना के लिए 850 करोड़ रुपए व जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 800 करोड़ का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री को जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए वित्त मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य को दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Edited By : Chetan Gour