कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ किया सांकेतिक प्रदर्शन

शुक्रवार, 11 जून 2021 (14:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल घोड़ा-गाड़ी पर सवार होकर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के निकट पेट्रोल पंप पहुंचे।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का एम्स आदेश, 1 महीने बाद हो पीजी मेडिकल की प्रवेश परीक्षा
 
वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली तत्कालीन संप्रग सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय कर 9.20 रुपए था, लेकिन नरेद्र मोदी सरकार में इसके बढ़ाकर 32 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी बंद करना चाहिए। हम मांग करते हैं कि पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए।
 
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजेंद्र नगर और जनपथ में पेट्रोप पंपों के निकट विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस का दावा है कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे देश में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और इस दौरान कोरोनावायरस से संबंधित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी