सर्वे में चौंकाने वाले अनुमान सामने आए हैं। इसके मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 70 में से 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 24 से 30 सीटों पर सिमट सकती है। बसपा और आप के हाथ में यहां सत्ता की चाबी आ सकती है। यहां आप को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बसपा को 0 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
दूसरी ओर, पंजाब से आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। अगले विधानसभा चुनाव में आप को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 43 से 49 सीटें हासिल कर सकती है। अकाली दल को यहां 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं, वहीं केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा 0 से 5 सीटें हासिल कर सकती है। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में सत्ता के लिए 59 सीटों की दरकार होती है।
इस सर्वे के मुताबिक आप को 37 फीसदी, कांग्रेस को 32 प्रतिशत, शिरोमणि अकाली दल 21 फीसदी, जबकि भाजपा को 5 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इस सर्वे में सबसे खास यह सामने आई है कि यहां के 57 फीसदी लोग मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नाराज हैं।