कांग्रेस ने आज कहा कि सरकार द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा किए एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक ये साफ नहीं है कि यह प्रक्रिया कैसे पूरी की जाएगी? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातीय सर्वे को टालना चाहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार का रुख शुरू से ही साफ नहीं रहा है और बार-बार अपने फैसले बदलती नजर आई है। रमेश ने यह भी कहा कि जाति जनगणना की मांग के लिए कांग्रेस पर 'अर्बन नक्सल की सोच' होने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री को पार्टी के नेतृत्व से माफी मांगनी चाहिए।
रमेश ने यह भी कहा कि जाति जनगणना की मांग के लिए कांग्रेस पर 'अर्बन नक्सल की सोच' होने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री को पार्टी के नेतृत्व से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज ही के दिन एक साल पहले मोदी सरकार ने आगामी जनगणना में जातीय गणना को भी शामिल करने की घोषणा की थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि अब तक ये साफ नहीं है कि जातीय गणना कैसे की जाएगी? विपक्षी दलों, राज्य सरकारों और इस विषय के विशेषज्ञों से कोई बातचीत नहीं की गई है। रमेश ने कहा, प्रधानमंत्री को देश की जनता को यह बताना चाहिए कि 30 अप्रैल 2025 को जब उन्होंने जाति जनगणना की घोषणा की, तब उन्होंने अपने मन को 'अर्बन नक्सल' सोच से दूषित होने कैसे दिया?
Edited By : Chetan Gour