Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के भाव 80 डॉलर की ओर, फिर भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आया बदलाव

बुधवार, 24 मई 2023 (09:36 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। वैश्विक बाजार (global market) में इसके भाव 80 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। आज बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। आज नोएडा सहित ज्‍यादातर शहरों में तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल आज सुबह 35 पैसे गिरकर 96.65 रुपए हो गया जबकि डीजल 22 पैसे टूटकर 89.71 रुपए लीटर बिक रहा है। लखनऊ में आज पेट्रोल सुबह 15 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपए के भाव है।
 
इसके अलावा हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 41 पैसे सस्‍ता होकर 96.77 रुपए लीटर पर आ गया है। यहां डीजल 14 पैसे महंगा हुआ और 90.05 रुपए लीटर हो गया है। कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 77.79 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 73.78 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.71, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.75 और गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी