राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक Lockdown

सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (12:21 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच अरविन्द केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार (26 अप्रैल) सुबह 6 बजे तक रहेगा।
 
दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला लिया है। यह फैसला सोमवार सुबह मुख्‍यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की मीटिंग के बाद लिया गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कर्फ्यू के दौरान मॉल, ऑडिटोरियम, जिम आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे। दूसरी ओर बाजारों में भीड़भाड़ न हो इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। 
जरूरी है लॉकडाउन : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान हालात में लॉकडाउन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह 5 बजे लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है हमें इसे आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 
केजरीवाल ने कहा कि लोग इस अवधि में घर से बाहर न निकलें। हम महामारी का मिलकर मुकाबला करेंगे। जरूर जीतेंगे। उन्होंने लोगों से कहा वे दिल्ली छोड़कर भी न जाएं, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी