राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (22:51 IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुरुवार को पीठ दर्द की शिकायत के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एम्स की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी जांच की जा रही है। सिंह (73) को तड़के भर्ती कराया गया और वह पुराने निजी वार्ड में हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी