रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना

शुक्रवार, 18 जून 2021 (11:45 IST)
गुवाहाटी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कामाख्या देवी की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदी लागू होने के कारण मंदिर फिलहाल बंद चल रहा है और सिंह ने मुख्य द्वार के बाहर ही प्रार्थना की। सिंह के साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मंदिर गए और उन्होंने भी पूजा-अर्चना की।

ALSO READ: केरल BJP की बढ़ी मुश्किल, पार्टी प्रमुख सुरेंद्रन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
 
रक्षामंत्री गुरुवार की शाम को यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के किमिन में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 12 सामरिक सड़कों का लोकार्पण किया था। रक्षामंत्री ने राजभवन में रात्रि विश्राम किया, जहां राज्यपाल जगदीश मुखी ने उनके सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया। इस भोज में सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी भी मौजूद थे। नई दिल्ली रवाना होने से पहले सिंह का सारुसजई स्टेडियम में डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोविड अस्पताल जाने का भी कार्यक्रम है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी