कितने समय से रेकी कर रहा था रेखा गुप्ता का हमलावर, क्या है दिल्ली के मंत्रियों का दावा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 20 अगस्त 2025 (12:05 IST)
Attack on Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा और मनजिंदर सिरसा ने जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी पिछले 24 घंटे से रेकी कर रहा था। ALSO READ: बड़ी खबर, जनसुनवाई में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
 
परवेश वर्मा ने कहा कि आज जो भी हुआ है, वो निंदनीय है। हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। उन्हें चोट आई है। आरोपी पिछले 24 घंटे से रेकी कर रहा था कि वो कैसे मुख्यमंत्री से मिले? आज उसने मुख्यमंत्री से मिलते ही उनपर हमला कर दिया। हमले में मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर में चोट आई है। पुलिस जांच कर रही है।
 
वहीं मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ठीक हैं। हमलावर पिछले 24 घंटे से रेकी कर रहा था। वह हमला करने की मंशा से ही आया था। उसके पास कोई जनसुनवाई का कागज नहीं था। जनसुनवाई जारी रहेंगी। दिल्ली के काम किसी हालत में नहीं रुकेंगे। ALSO READ: किसने किया दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, क्या है उसका गुजरात कनेक्शन?
 
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी पर हमला बहुत ही गंभीर मामला है यह कोई राजनीतिक हमला नहीं है यह मारने की नियत से किया गया हमला है, जिस तरह से मुख्यमंत्री जी को गिराकर मारने की कोशिश की गई है यह अपने आप में भयावह है। यह व्यक्ति मारने के इरादे से आया था इसके पास ना कोई कागज था ना कोई मुद्दा.. इसके मोबाइल में घर की रेकी के वीडियो मिले है, यह व्यक्ति सिर्फ हमला करने के उद्देश्य से ही आया था।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदया का मनोबल इन हमलों से कम नहीं हुआ है, मुख्यमंत्री महोदया जनसुनवाई के लिए पहले से ज्यादा जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री जी ना रुकने वाली है , ना झुकने वाली है, न डरने वाली हैं।
 
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है। वह 41 वर्ष का है और राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। इस बीच आरोपी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आधिकारिक सूत्रों द्वारा तस्वीर की पुष्टि की गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी