प्रियंका गांधी के गेस्ट हाउस के ऊपर ड्रोन उड़ने से हड़कंप

हिमा अग्रवाल

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (12:53 IST)
सीतापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए उन्हें रविवार सुबह को हिरासत में ले लिया गया। प्रियंका को सीतापुर के PAC 2nd बटालियन गेस्ट हाउस में रखा गया है, जहां वह सोमवार को पेड़ लगाती नजर आई थी।
 
उनका कमरे की सफाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वही उनके गेस्ट हाउस के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के द्वारा यह कहां जा रहा है कि प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ाया है। वही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कह रही है, हमें नही मालूम ये किसने उड़ाया है, जांच करवाई जायेंगी।
 
ड्रोन कैमरा गेस्ट हाउस के ऊपर उड़ने के बाद LIU भी हरकत में आ गया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि ड्रोन उड़ा कर निगरानी की जा रही है, जिसको देखकर लगता है की भाजपा सरकार डर गई है। प्रियंका गांधी को हिरासत में रखकर उनकी निगरानी की जा रही है। 
 
उत्तर प्रदेश सरकार प्रियंका गांधी के लखीमपुर खीरी जाने से क्यों डर रही है। बीजेपी किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, इसलिए उसने ऐसा किया है। कांग्रेस का कहना है यदि वास्तव में सीतापुर के अधिकारियों को ये नही मालूम की प्रियंका के कमरे के ऊपर किसने ड्रोन उड़ाया है, ये चिंता का विषय है और उनकी सुरक्षा के लिए खतरा भी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी