झारखंड, जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम : कौन जीता, कौन हारा

मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (16:50 IST)
झारखंड और जम्मू कश्मीर में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में झारखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद की पीडीपी सबसे बड़े दल के रूप में तो उभरी है, लेकिन जादुई आंकड़े से काफी दूर है...
आगे
* पीटीआई के हवाले से खबर, उमर अबदुल्ला बीरवाह से चुनाव जीते।
* झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से जीते।
* मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने जीता चुनाव।
* जामा से शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन चुनाव जीतीं।
* भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झाविमो के अभय सिंह को हराकर जमशेदपुर पूर्व से जीत हासिल की।
* पीडीपी प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग से जीते
* हंदवाड़ा में सज्‍जाद गनी लोन की जीत।
* दुमका से भाजपा की लुईस मरांडी आगे।
* महेशपुर में झामुमो के स्टीफन मरांडी आगे। 
 
पीछे 
* दिग्गज कांग्रेस नेता सलमान सोज बारामूला से हारे।
* झारखंड के मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी गिरीडीह और धनवार दोनों सीटों से चुनाव हारे।
* झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सराइकेला खरसांवा से चुनाव हार गए हैं।
* जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला सोनावार से हारे। 

* झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा मझगांव से हारे।
* अमीराकदल से भाजपा की हिना बट्ट हारीं।
* सिल्ली से आज्सू अध्यक्ष सुदेश महतो भारी अंतर से चुनाव हारे।
* झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत लोहरदगा में पीछे।
* झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका सीट से पीछे।
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें