EPFO ने जुलाई में 20 लाख नए सदस्य जोड़े, युवाओं के रोजगार में हुई वृद्धि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (14:30 IST)
EPFO added 20 lakh new members in July: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ (EPFO) से इस साल जुलाई में 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने नई दिल्ली में बताया कि 10.52 लाख नए या पहली बार काम करने वाले लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े।

ALSO READ: PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के CEO के साथ की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
 
20 लाख नए सदस्य जुड़े : मंत्री ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में करीब 20 लाख नए सदस्य (19.94 लाख) जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई में जुड़े 8.77 लाख सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 18-25 वर्ष की आयु के लगभग 6.25 लाख लोग पहली बार काम कर रहे हैं या नए सदस्य हैं। करीब 59.4 प्रतिशत नए सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

ALSO READ: देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सही राह पर : निर्मला सीतारमण
 
उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि युवाओं के रोजगार में वृद्धि हुई है। मंत्री ने बताया कि जुलाई में ईपीएफओ से 4.41 लाख महिला सदस्य जुड़ीं जिनमें 3.05 लाख नई सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला रोजगार में भी वृद्धि हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी