संत कबीर नगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (10:45 IST)
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। लिवर में दिक्कत के चलते इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक हुए निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक का सन्नाटा पसर गया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Shri Sharad Tripathi’s untimely demise has left me as well as many others saddened. He loved serving society and working for the downtrodden. He made unique efforts to popularise the ideals of Sant Kabir Das Ji. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2021
 
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''श्री शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और साथ ही कई अन्य लोगों को भी दुखी किया है। उन्हें समाज की सेवा करना और गरीबों के लिए काम करना पसंद था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।''

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बी ट्वीट किया और लिखा, ''मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद 'चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है।; चला गया, प्रभु की यही इच्छा थी। ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।''

मैं निशब्द हूँ । ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद ‘ चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’ । चला गया , प्रभु की यही इच्छा थी । ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें , अपने श्री चरणों में स्थान दें। pic.twitter.com/BTA2BsgDkD

— Smriti Z Irani (@smritiirani) June 30, 2021
 
त्रिपाठी के रिश्तेदार एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता संजय मिश्र ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। जानकारी के लिए, वर्ष 2014 में त्रिपाठी संत कबीर नगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि, शरद त्रिपाठी मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी साल 2007 से 2010 तक उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी