पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का कोलकाता में निधन

रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (14:37 IST)
नई दिल्ली/ कोलकाता। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का सुबह कोलकाता में निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। न्यायमूर्ति कबीर लंबे समय से बीमार थे। वे देश के 39वें मुख्य न्यायाधीश थे और 29 सितम्बर 2012 को उन्हें सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे 292 दिनों तक देश के मुख्य न्यायाधीश पद पर रहे और 19 जुलाई 2013 को सेवानिवृत्त हुए।
        
न्यायमूर्ति कबीर ने मानवाधिकार और चुनाव संबंधी काननों पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उनके महत्वपूर्ण मुकदमों में 2011 के अमरावती जिले का संध्या मनोज वानखेडे का मामला शामिल था।

उनके द्वारा सुने गए अन्य महत्वपूर्ण मुकदमों में जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता और तत्कालीन टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण पर चले न्यायालय की अवमानना का मामला भी शामिल है। भूषण ने आरोप लगाया था कि देश के 16 पूर्व मुख्य न्यायाधीशों में से आधे भ्रष्ट थे। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें