कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 17 जून 2024 (12:32 IST)
Yeddyurappa appears before CID:  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Yeddyurappa) 'यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण' (पॉक्सो) कानून के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को आपराधिक अन्वेषण विभाग (CID) के समक्ष पेश हुए। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 14 मार्च को दर्ज मामले के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी।

ALSO READ: येदियुरप्पा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, POCSO केस में गैर जमानती वारंट जारी
 
पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ALSO READ: BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?
 
येदियुरप्पा पर है छेड़छाड़ का आरोप : शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस साल 2 फरवरी को येदियुरप्पा ने यहां डॉलर कॉलोनी में अपने आवास पर मुलाकात के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। येदियुरप्पा (81) ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी, जो उनके खिलाफ साजिश रचने में शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी