गौरव भाटिया का सवाल, क्या मौलाना तेजस्वी ने संविधान पढ़ा है?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (14:43 IST)
Gaurav Bhatia attacks Tejashwi Yadav : वक्फ कानून पर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान से नाराज भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सवाल किया कि क्या उन्होंने संविधान पढ़ा है? उन्होंने राजद नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में जो लोग खुद को समाजवादी कहते हैं, उनका असली चेहरा नमाजवादी है। ये नमाजवादी बाबा साहब के संविधान को नहीं चाहते, न ही उसका सम्मान करते हैं। वे केवल शरिया कानून चाहते हैं। ALSO READ: वक्फ कानून पर तेजस्वी यादव के रुख पर BJP का पलटवार, लगाया समाजवाद की आड़ में नमाजवाद का आरोप
 
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है, जिस तरह से पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कह रहे थे कि वे भारत की संसद में पारित कानून, वक्फ संशोधन को कूड़ेदान में डाल देंगे। कैसे कोई प्रदेश की सरकार केंद्र के कानून को कूड़ेदान में डाल सकती है? यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। इतना अराजक रवैया आपका(तेजस्वी यादव) क्यों है? आप सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना क्यों कर रहे हैं?
 
उन्होंने कहा कि जंगलराज बिल्कुल लालू और तेजस्वी जैसा होता है। जंगलराज का पहला नियम है, संविधान और कानून की धज्जियां उधेड़ दी जाती हैं और वो ही काम विपक्ष में रहकर तेजस्वी यादव कर रहे हैं। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजद, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के मन में क्या है यह स्पष्ट हो गया है। तेजस्वी यादव एक बात जान लीजिए, बिहार और भारत की जनता यह सुनिश्चित करेगी कि जो बाबा साहब का संविधान और हमारे संसद के पारित कानून को कूड़ेदान में डालने की बात कर रहे हैं, उनकी सांप्रदायिक राजनीति को कूड़ेदान में डाल दिया जाए।
भाटिया ने आगे कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया है, तो वह कैसे दावा कर सकते हैं कि यह कानून असंवैधानिक है? क्या 9वीं फेल तेजस्वी यादव सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए। क्या मौलाना तेजस्वी ने संविधान पड़ा है? कोई राज्य सरकार केंद्र द्वारा पारित कानून के खिलाफ कैसे जा सकती है?  
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी