सर्च इंजन गूगल को भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है ताकि वे 'स्ट्रीट व्यू' नामक फीचर को भारत में लांच कर सके। गूंगल इंडिया के संकेत गुप्ता के अनुसार पांच हजार शहर और छ: लाख गांव को गूगल मैप पर देखा जा सकता है। 'स्ट्रीट व्यू' फीचर के आने से लोग अपने आसपास और दुनिया भर की जगहों के बारे में और भी विस्तार से जान सकेंगे चाहे वो प्राकृतिक जगह हो, मैदान हो, संग्रहालय हो या ट्रांसपोर्ट हब हो।
भारत में शायद सुरक्षा कारणों से इसे अनुमति नहीं मिली है। गुप्ता के अनुसार वे अनुमति लेने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। फिलहाल बातचीत चल रही है। शायद पॉलिसी के कारण हमें अनुमति नहीं मिल रही है।