नोटबंदी के दौरान मौत पर संसद में क्या बोली सरकार...

शनिवार, 18 मार्च 2017 (11:08 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के बाद पुराने नोट बदलने और बैंकों तथा एटीएम से पैसे निकालने के दौरान किसी के मौत होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
 
वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। प्रश्न में पूछा गया था कि नोटबंदी के दौरान पुराने नोट बदलने और पैसे निकालने के समय कितने लोगों की मौत हुई है। मेघवाल ने अपने उत्तर में कहा कि ऐसी कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें