Weather Alert: दिल्ली और हरियाणा में लू का प्रकोप जारी, कई राज्यों में होगी बारिश

शनिवार, 3 जुलाई 2021 (09:25 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश, उत्तर बिहार और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए एक ट्रफ रेखा असम तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। ट्रफ रेखा आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु के कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।

ALSO READ: मौसम अपडेट : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, त्रिपुरा में मूसलधार बारिश से बाढ़
 
दिल्ली में आज बारिश का अनुमान : दिल्ली में शुक्रवार शाम बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं जिससे पारा कुछ डिग्री नीचे आ गया। शहर में पिछले 4 दिनों से लू चल रही है। मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि पालम वेधशाला में 26 मिमी बारिश, लोधी रोड में 2.5 मिमी और सफदरजंग में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि राहत अधिक समय तक मिलने की संभावना नहीं है।

ALSO READ: दिल्ली NCR में राहत भरी बारिश, मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार
 
रविवार से लेकर अगले सप्ताह बुधवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और उच्च आर्द्रता से परेशानी बढ़ेगी। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद से जुलाई में सबसे अधिक था। बुधवार को यह 43.6 डिग्री सेल्सियस था, जो इस साल सबसे अधिक था और मंगलवार को यह 43 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण शनिवार से लू की तीव्रता और इसके क्षेत्र में कमी आने की संभावना है। उमस बढ़ने से अगले सात दिनों में ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी ने गुरुवार को कहा था कि 7 जुलाई तक मानसून के दिल्ली पहुंचने की कोई संभावना नहीं है।

 
 
कुछ राज्यों में हुई भारी बारिश : पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा के उत्तरी तट, आंतरिक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्यप्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्ष्यदीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण गुजरात, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिALSO READ: मौसम अपडेट : IMD की चेतावनी, उत्तर भारत में जारी रहेगा 'लू' का कहर, कब खत्‍म होगा बारिश का इंतजारस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हुई। दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है।
 
स्काइमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, बिहार, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और झारखंड में एक या मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी