Weather Update News : इस साल के मानसून सीजन का पहला चक्रवाती तूफान अरब सागर में उठा है, जिसे 'शक्ति' नाम दिया गया है। इस तूफान के कारण महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश हो रही है, महाराष्ट्र के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं, साथ ही गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई। लोहे का पुल गिरने से 9 लोगों की मौत की खबर है। जम्मू-कश्मीर के जोजिलापास के जीरो पॉइंट सोनमर्ग में रविवार को पहली बर्फबारी हुई।
खबरों के अनुसार, इस साल के मानसून सीजन का पहला चक्रवाती तूफान अरब सागर में उठा है, जिसे 'शक्ति' नाम दिया गया है। इस तूफान के कारण महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश हो रही है, महाराष्ट्र के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं, साथ ही गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र के कई जिले हाई अलर्ट पर : मौसम विशेषज्ञों ने ओमान तटवर्ती इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चक्रवात शक्ति की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं। इससे प्रभावित होने वाले जिलों में पालघर, सिंधुदुर्ग, अहिल्यानगर, कोल्हापुर के घाट, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर और यवतमाल हैं।
IMD के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में मौसम ने फिर अपनी चाल बदल ली है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आज से आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने का अलर्ट है। बिहार में बीते दो-तीनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा से अलग-अलग जिलों में वज्रपात, पेड़ व मकान गिरने से कुल 19 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के जोजिलापास के जीरो पॉइंट सोनमर्ग में रविवार को पहली बर्फबारी हुई।
Edited By : Chetan Gour