सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, चीन को पीछे छोड़ा

बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (15:05 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
 
संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है और वह पहले स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गया है। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में भारत और चीन के बाद अमेरिका, इंडोनेशिया और पाकिस्तान का नंबर है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की नई रिपोर्ट के अनसार, भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 (वर्ष) आयु वर्ग की, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 आयु वर्ग की और सात प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की है।
 
यूएनएफपीए की भारत की प्रतिनिधि और भूटान की ‘कंट्री डायरेक्ट’ एंड्रिया वोज्नार ने कहा कि भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 अरब अवसरों के रूप में देखा जाना चाहिए। देश की सबसे अधिक 25.4 करोड़ आबादी युवा (15 से 24 वर्ष के आयुवर्ग) है... यह नवाचार, नई सोच और स्थायी समाधान का स्रोत हो सकती है।
 
भारत की जनसंख्या से जुड़े रोचक तथ्य : 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी