india census 2027 : जनगणना 2027 में पहले चरण में आपसे क्या-क्या पूछा जाएगा, MHA ने जारी की सवालों की सूची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (22:04 IST)
india census 2027 : भारत की बहुप्रतीक्षित 'जनगणना 2027' की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसका पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर, 2026 के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसकी सूची जारी कर दी है। इस दौरान नियुक्त अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए पहले चरण यानी 'मकानों की सूची और आवास गणना' (Houselisting and Housing Census) के लिए सवालों की सूची जारी कर दी गया है। 
 
  ALSO READ: टैरिफ की आड़ में Donald Trump की 'बिजनेस डील', दूसरे कार्यकाल में कैसे कमाए 12,800 करोड़ रुपए, Pakistan में भी लगाया पैसा

 मकान और आवास से जुड़े सवाल:

  1. भवन संख्या: (नगर पालिका या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या)
  2. जनगणना मकान नंबर
  3. फर्श की सामग्री: मकान के फर्श में मुख्य रूप से किस सामग्री का उपयोग हुआ है।
  4. दीवार की सामग्री: दीवार बनाने में इस्तेमाल हुई मुख्य सामग्री।
  5. छत की सामग्री: छत किस चीज से बनी है।
  6. मकान का उपयोग: मकान का उपयोग किस उद्देश्य (आवास, दुकान आदि) के लिए हो रहा है।
  7. मकान की स्थिति: मकान की वर्तमान स्थिति कैसी है।
ALSO READ: एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली, कहीं आपको तो नहीं आया Parivahan विभाग के नाम पर मैसेज, घबराएं नहीं

परिवार और सदस्यों की जानकारी:

  1. परिवार क्रमांक
  2. सदस्यों की कुल संख्या: परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की संख्या।
  3. परिवार के मुखिया का नाम
  4. मुखिया का लिंग
  5. श्रेणी: क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या अन्य वर्ग से है।
  6. स्वामित्व की स्थिति: क्या मकान अपना है या किराए का।
  7. कमरों की संख्या: परिवार के पास रहने के लिए विशेष रूप से कितने कमरे हैं।
  8. विवाहित जोड़े: परिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या।
ALSO READ: What is Board of Peace : डोनाल्ड ट्रंप का बोर्ड ऑफ पीस क्या है, पाकिस्तान भी बना मेंबर, PM मोदी और पुतिन समेत 60 देशों को न्योता, किसने स्वीकारा और किसने ठुकराया?

सुविधाएं और संसाधन:

  1.  पेयजल का मुख्य स्रोत: पीने के पानी का मुख्य जरिया क्या है।
  2.  पेयजल की उपलब्धता: पानी का स्रोत घर के भीतर है या बाहर।
  3.  रोशनी का मुख्य स्रोत (बिजली/अन्य)
  4.   शौचालय तक पहुंच
  5.   शौचालय का प्रकार
  6.   गंदे पानी की निकासी: ड्रेनेज या आउटलेट की व्यवस्था।
  7.   स्नान की सुविधा: घर में नहाने की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
  8.   रसोई और गैस कनेक्शन: रसोई की उपलब्धता और LPG/PNG कनेक्शन की जानकारी।
  9.   खाना पकाने का मुख्य ईंधन
ALSO READ: Digital Arrest से बचाएगा UPI 'किल स्विच', अब एक बटन दबाते ही फ्रीज होगा बैंक खाता, सरकार की बड़ी तैयारी

संपत्ति और डिजिटल उपकरण:

  1. रेडियो/ट्रांजिस्टर
  2. टेलीविजन
  3. इंटरनेट तक पहुंच
  4. लैपटॉप/कंप्यूटर
  5. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
  6. वाहन: साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड और कार/जीप/वैन की उपलब्धता।
  7. मुख्य अनाज: परिवार में मुख्य रूप से किस अनाज का सेवन किया जाता है।
  8. मोबाइल नंबर: (केवल जनगणना संबंधी संचार के लिए)। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी