Indigo Airlines flight threatened case : इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में आज शाम डिब्रूगढ़ से कोलकाता जाते समय बम धमकी का लिपस्टिक से लिखा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट के शौचालय (वॉशरूम) में लिपस्टिक से लिखा हुआ एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी। बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 घंटे में यह दूसरा मामला है।
धमकी मिलने के बाद प्लेन कोलकाता एयरपोर्ट पर करीब 4 घंटे तक फंसा रहा। मामले को लेकर एयरलाइंस ने कहा कि हमने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो किया। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को फॉलो करते हुए हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और ज़रूरी सिक्योरिटी चेक करने में उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।