नौसेना को बड़ा झटका, आईएनएस बेतवा समुद्र में पलटा

सोमवार, 5 दिसंबर 2016 (18:22 IST)
नई दिल्ली। नौसेना का युद्धपोत आईएनएस बेतवा मुंबई में युद्धपोत आईएनएस बेतवा समुद्र में ही पलट गया है। हादसे के बाद 30 से 32 लोगों को जहाज से बमुश्किल बाहर निकाला गया है। युद्धपोत मिसाइल और सेंसरगन जैसे खतरनाक हथियारों से लैस था। खबरों के मुताबिक हादसा दोपहर 1.50 बजे हुआ है। 
युद्धपोत को मरम्मत के लिए नेवी डॉकयार्ड में लाया गया था। समंदर में इसे उतारने के दौरान ही हादसा हो गया। नेवी ने जहाज को बचाने के लिए ताकत लगा दी। नौसेना के कैप्टन डीके शर्मा ने कहा है कि गाइडेड मिसाइल से लैस लड़ाकू युद्धपोत आईएनएस बेतवा मुंबई में नौसेना की गोदी से बाहर निकालते समय एक ओर झुक गया है। बचाव अभियान में कुछ नौसैनिकों को चोट आई है। आईएनएस बेतवा की मरम्मत की जा रही थी।
 
अंडरवॉटर काम करने के लिए शिप को डॉक किया गया था। अनडॉकिंग करते हुए बाएं की तरफ झुक गया है। दो नौसैनिक अभी भी लापता हैं। एक शिप के अंदर है और एक बाहर है। इन्हें ढूंढने के बाद पूरे हादसे की जांच की जाएगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें