इस दौरान गोली लगने से यह व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद इसे एसएचएमएस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। घटना नरबल कवोसा इलाके की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध करना शुरू कर दिया और कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
एसएसपी बडगाम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति नाका तोड़ने की कोशिश के दौरान घायल हुआ। घायल व्यक्ति की पहचान माखामा बीरवाह बडगाम के पीर मेहराजुद्दीन के रूप में हुई है। उसने ऐसा क्यों किया, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है।
घटना की जानकारी मिलने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपप्रधान उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बडगाम निवासी की नाका फायरिंग में हुई मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।