आपने नहीं देखी होगी बाढ़ पीड़ितों की ऐसी सहायता, राहुल ने किया सम्मानित

मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (15:35 IST)
केरल में जलप्रलय ने लाखों जिंदगियों को प्रभावित किया। इस आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। केरल की बाढ़ में जहां भारतीय सेना दिन-रात लोगों की मदद के लिए जुटी रही, वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने खुद की परवाह किए बिना बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता की।

ये लोग अपने साहस की बदौलत बाढ़ में फंसे लोगों को हर वह मदद पहुंचाते रहे, जिसकी उन्हें आवश्यकता थी। ऐसे कई नाम हैं। इनमें से ही एक हैं मलप्पुरम के केबी जैसन। केबी जैसन ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में मदद की। अब आप सोचेंगे इसमें नया क्या है?

जैसन महिलाओं, बच्चों को रेस्क्यू बोट में चढ़ने में आ रही परेशानी को देखते हुए खुद सीढ़ी बन गए। प्रभावित महिला-पुरुष और बच्चे उनकी पीठ पर पांव रखकर बोट पर चढ़े। इसे आप फोटो को देखकर समझ सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जैसन को इस काम के लिए सम्मानित भी किया। कांग्रेस के ट्‍विटर हैं‍डल से उनके इस कार्य को बताते हुए फोटो भी शेयर किया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी