मौसम अपडेट : केरल का 'कश्मीर' बना मुन्नार, क्या हिमयुग की तरफ बढ़ रही है दुनिया...

सोमवार, 7 जनवरी 2019 (15:37 IST)
उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत में भी इस बार नए साल की शुरुआत के साथ सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट का असर देखने को मिला है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की तरह केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार में भी इस वर्ष तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। यहां तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दुनियाभर के पर्यावरण में यह बदलाव क्या हिमयुग का संकेत दे रहा है।
 
केरल के प्रसिद्ध कुंडला, कन्निमला, चेंदुवारा, मीसापुलिमला, कोलुकुमलाई जैसे हिल स्टेशन पर तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। यहां घासों पर कोहरे की परत सफेद कारपेट की तरह बिछी दिख रही है। 
 
यही वजह है कि केरल के टूरिज्म विभाग ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए मौसम में अचानक आए इस बदलाव पर आश्चर्य जताया है। सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत को भी चपेट में लिया है। यही वजह है कि यहां घास के मैदानों पर कोहरे की सफेद परत चढ़ी हुई। 
पिछले कई सालों से इस प्रकार की बर्फबारी कभी नहीं देखी गई है। मौसम अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। मुन्नार के स्थानीय लोगों के मुताबिक इस तरह का मौसम उन्होंने कभी नहीं देखा। 
 
अधिकारियों के अनुसार इस बड़े हिमपात को दुनिया में एक बड़े जलवायु परिवर्तन के एक ओर प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। मौसम का यह बदलाव मुन्नार की चाय को भी प्रभावित कर सकता है। लेकिन बाहरी लोगों के लिए यह परिवर्तन सुखद बना हुआ है। खासकर उत्तर भारत के लिए मौसम में आए इस परिवर्तन का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में मुन्नार पहुंच रहे हैं। (फोटो सौजन्य : केरल टूरिज्म फेसबुक पेज)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी