पानीपत में आज किसान महापंचायत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रविवार, 26 सितम्बर 2021 (07:52 IST)
पानीपत। हरियाणा के पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्‍या में यूपी, पंजाब और हरियाणा के किसान शामिल हो सकते हैं। महापंचायत को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
 
27 सितंबर को भारत बंद से एक दिन पहले पानीपत में होने वाली किसान महापंचायत पर सभी की नजरें लगी हुई है। यह महापंचायत शेड के नीचे होगी। जहां कोई मंच नहीं लगेगा और कुर्सियां भी नहीं लगाई जाएगी। इसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व संयुक्त मोर्चा के अन्य किसान नेता संबोधित करेंगे।
 
महापंचायत में 50 से एक लाख के बीच किसानों के शामिल होने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन ने भोजन तैयार कराने के लिए 101 हलवाइयों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये हलवाई शनिवार की रात से ही भोजन तैयार करने में जुट गए। 
 
महापंचायत में आने वाली महिला किसानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उनके लिए अलग पंडाल बनाया गया है, जहां महिलाओं के बैठने और भोजन की व्यवस्था की गई है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी