Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 16 अगस्त 2025 (11:36 IST)
Petrol Diesel Prices: भारत में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (international crude oil) की कीमत और रुपए-डॉलर विनिमय (rupee-dollar exchange( दर पर निर्भर करती हैं। इसलिए 16 अगस्त को अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें जानना जरूरी है ताकि आप अपने ईंधन खर्च और बजट को सही तरीके से मैनेज कर सकें।
 
सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे नए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) रेट जारी करती हैं। हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। आइए जानें कि आपके नगर में क्या हैं ताजा भाव।ALSO READ: Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव :  दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के ताजा भाव : अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 और डीजल 90.17, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 और डीजल 89.02, हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 और डीजल 95.70, जयपुर में पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 और डीजल 87.80, पुणे में पेट्रोल 104.04 और डीजल 90.57, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 और डीजल 82.45, पटना में पेट्रोल 105.58 और डीजल 93.80, सूरत में पेट्रोल 95.00 और डीजल 89.00 और नासिक में पेट्रोल 95.50 और डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में हुआ बदलाव, जानें आपके नगर में क्या हैं कीमतें
 
इंदौर (Indore) में पेट्रोल और डीजल के भाव : इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.48 और डीजल की कीमत 91.88 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी