Petrol Diesel Price: चुनाव परिणाम से पहले अपडेट हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें कि क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 3 जून 2024 (11:24 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल (crude oil) की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से वैट (VAT) और अन्य टैक्स (taxes) लगाती हैं जिस वजह से इनकी कीमत भी देशभर में अलग-अलग होती है।
 
देश में रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या हैं ईंधन की नई कीमतें।
 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम : राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी