Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल में फिर आई तेजी, बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (11:27 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार फिर लगातार तेजी बनी हुई है। वैश्विक बाजार (global market) में ब्रेंट क्रूड की कीमत 84 डॉलर के करीब पहुंच गई है। इसके असर से शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में परिवर्तन आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज कई शहरों में तेल के दाम बदल दिए हैं। एक शहर में तो पेट्रोल 70 पैसे महंगा हो गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 8 पैसे गिरकर 96.92 रुपए लीटर हो गया है, जबकि डीजल 5 पैसे सस्‍ता होकर 90.09 रुपए लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 19 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.43 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी यहां 16 पैसे टूटकर 89.65 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 70 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपए लीटर और डीजल 65 पैसे चढ़कर 94.86 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में और तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी ग्‍लोबल मार्केट में 79.71 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.09, लखनऊ में पेट्रोल 96.43 और डीजल 89.65, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86 रुपए प्रति लीटर के भाव हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी