अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटे कच्चे तेल के दाम, भारत में ईंधन कीमतों पर कोई असर नहीं

शनिवार, 25 नवंबर 2023 (11:02 IST)
Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें घटती जा रही हैं। लेकिन इस गिरावट से पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों पर कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतों मामूली बढ़ोतरी हुई है।
 
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल 97.28, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.54 और डीजल 94.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी