Weather Update: साइक्लोन से मौसम में आया बदलाव, 15 राज्यों में हुई झमाझम बारिश, जानें दिल्ली का हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 17 मार्च 2025 (08:39 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूरे भारत में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। हाल ही के दिनों में उत्तर भारत में हुई बारिश (rain) ने मौसम को काफी शानदार बना दिया है, मगर दिन के समय तेज धूप से हो रही गर्मी से साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस साल काफी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से 15 राज्यों में झमाझम बारिश हुई।ALSO READ: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, मैदानी इलाकों में हुई बारिश
 
उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ेगा : आईएमडी के अनुसार आने वाले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी अधिकतम तापमान 31 के आसपास है, जो मार्च में ही 40 के आसपास पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार की मौसम की जानकारी देते हुए बताया था कि अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।
 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज : आईएमडी के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।ALSO READ: हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, ओडिशा में पारा 40 के पार जाने की संभावना
 
अनेक राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान : मौसम ने काफी करवटें बदली हैं। तेज हवाओं ने मौसम काफी सुहावना बना दिया है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आज और आने वाले 2 दिनों तक तेज हवाओं के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। अभी आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान है।
 
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का निर्माण : आईएमडी के अनुसार असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश में आज काफी तेज बारिश की संभावना है। साथ ही अन्य नॉर्थ-ईस्ट राज्यों जैसे कि असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में आने वाले 5 दिनों तक काफी तेज बारिश की संभावना है। साथ ही इन राज्यों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।ALSO READ: Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश से मची तबाही, जम्मू कश्मीर में हिमपात
 
हीटवेव और बारिश का अलर्ट : आईएमडी ने देश के अन्य राज्यों में मौसम के हालात के बारे में बताया है। इसके अनुसार आज दार्जिलिंग, सिक्किम, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्रप्रदेश और तटीय गुजरात बारिश की संभावना है। साथ ही कई राज्यों में भीषण गर्मी यानी कि हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा में भीषण गर्मी का अलर्ट है। साथ ही झारखंड के कई हिस्सों, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान यानी पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में भी हीटवेव का अलर्ट है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी