Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। देशभर में मौसम के विविध रंग देखने में आ रहे हैं, जैसे कि पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) के साथ बारिश (rain), मैदानी भागों में सुबह-शाम ठंड तो दिन में गर्मी (hot) पड़ रही है।
फिर से पारा गिरेगा : आईएमडी के अनुसार फिलहाल पूरे देश में तापमान लगातार बढ़ रहा, मगर मौसम तो पल-पल बदल भी रहा है। आईएमडी के अनुसार 26 फरवरी से उत्तरी भारत के मैदानी भागों में बारिश की संभावना है, वहीं पहाड़ों पर और नॉर्थ-ईस्ट में लगातार बारिश हो रही है तो पारा गिरने का भरपूर संभावना है। फिलहाल सेंट्रल इंडिया, कोस्टल इंडिया, पूर्वी और पश्चिमी इंडिया में हर जगह पारा चढ़ ही रहा है, वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम में अभी 2 दिनों तक मौसम में किसी भी प्रकार की बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
पारा चढ़ भी रहा है : आईएमडी के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटे के बीच देश के कई हिस्से में बारिश होने की संभावना है। मगर देश में अभी तापमान बढ़ ही रहा है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है।
5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना : आईएमडी के अनुसार भारत से बहुत दूर एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले 24 से 48 घंटे के बीच 5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 25 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है, वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों में 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। इधर, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 27 और 28 फरवरी को बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वांचल और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)