आज शुक्रवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शुक्रवार, 6 जून को सिक्किम, सबहिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, पूर्व और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
ALSO READ: कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान