Team India की प्रैक्टिस जर्सी से भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर लगाया आरोप

शनिवार, 18 नवंबर 2023 (20:52 IST)
Mamata Banerjee  : वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल से पहले टीम इंडिया (Team India) जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशभर के विभिन्न संस्थानों का भगवाकरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

भारतीय क्रिकेट टीम की अभ्यास (प्रैक्टिस) जर्सी अब भगवा रंग की है। उन्होंने इसे लेकर अपनी असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। 
मेट्रो स्टेशन भगवा रंग में : हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप में विजेता होंगे, लेकिन वे (भाजपा) वहां भी भगवा रंग लेकर आए और हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में अभ्यास करते हैं। मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग से रंग दिया गया है। यह अस्वीकार्य है।

मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में जगद्धात्री पूजा की शुरुआत के मौके पर बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने न केवल क्रिकेट टीम की जर्सी में बल्कि मेट्रो स्टेशनों की पेंटिंग में भी भगवा रंग जोड़ दिया है।
 
क्या कहा भाजपा ने : भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र ‘‘देश की जनता का है, न कि केवल एक पार्टी की जनता का। उनकी टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
 
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, ‘‘कुछ दिनों के बाद वह सवाल कर सकती हैं कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग क्यों है। हम ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं समझते हैं।’’  Edited by:  Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी