राहुल का ट्वीट, सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां गईं और जीडीपी गिरी

गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (12:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई।
 
पार्टी के ‘स्पीक अप फॉर जॉब्स’ अभियान के तहत उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है।'
 
कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने।
 

The policies of Modi Govt have caused the loss of crores of jobs and a historic fall in GDP.

It has crushed the future of India’s youth. Let’s make the Govt listen to their voice.

Join #SpeakUpForJobs from 10am onwards. pic.twitter.com/mRUooQ1yjX

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 10, 2020
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस अभियान के तहत ट्वीट कर दावा किया, 'मोदी जी, आपने युवाओं को बरगला कर सत्ता हथियाई थी। 2 करोड़ रोज़गार हर साल देने का वादा था। छह साल में 12 करोड़ रोज़गार देना तो दूर, 14 करोड़ रोज़गार छीन लिए और भविष्य अंधकार में है।'
 
उन्होंने कहा, 'युवा अब जाग गया है और जवाब मांगता है। सिंहासन ख़ाली करो, युवा आता है।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी